Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​जलकल की मोटर खराब, जलापूर्ति बाधित।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित मां शीतला चौकियां धाम में बीते बुधवार की सुबह जलकल की मोटर जल जाने के कारण जलापूर्ति बाधित हो गई। चौकियां धाम में लगे जलकल से क्षेत्र के कई स्थानों में पानी की आपूर्ति की जाती है। मोटर जल जाने से समस्या उत्पन्न हो गई है। गर्मी होने के चलते नहाने, धोने, भोजन पकाने आदि के लिये सुबह—शाम बाल्टी लेकर लोग दूर—दराज लगे हैण्डपम्प से पानी लाने को विवश हैं। वहीं स्थानीय लोगों के साथ दूर—दराज से आने वाले दर्शनार्थियों को स्नान करके पूजन—पाठ करने के लिये पानी की समस्या को देखते हुए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर पम्प ऑपरेटर ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह जले हुए ट्यूबवेल की मोटर को निकलवाया जा रहा है। उसे मरम्मत कराने के उपरान्त जल्द ही आपूर्ति की जायेगी।