Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​डीएम ने अन्तिम अवशेष का किया सत्यापन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। वित्तीय हस्त पुस्तिका में वर्णित प्राविधानों के अनुसार कोषागार के स्टाम्प भण्डारण से सम्बन्धित द्धितालक कक्ष का भौतिक सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष के अन्त में 31 मार्च के अन्तिम अवशेष पर किये जाने का प्राविधान है। तद्क्रम में द्धितालक कक्ष के 31 मार्च के अन्तिम अवशेष पर 1 अप्रैल को जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा वार्षिक सत्यापन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय, मुख्य रोकड़िया पवन कुमार, उप रोकड़िया सुरेश सिंह यादव, रमेश चन्द्र सरोज सहित कोषागार के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।