Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक एकड़ से अधिक गेहूं की फसल राख

विरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दक्षिण पट्टी गांव में गुरुवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से एकड़ से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दक्षिण पट्टी गांव में गुरुवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केबल के कनेक्शन वाले स्थान से निकली चिंगारी सीधे नीचे खड़ी गेहूं की फसल पर जा गिरी जिससे आग लग गई।
आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। खेत में आग लगते ही आसपास के ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टी, पंप और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में गांव निवासी रागिब हुसैन और वकार हुसैन की एक एकड़ से अधिक गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा चुका था। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।