Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:बदलापुर पुलिस ने 01वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से 01 देशी तमंचा कारतूस बरामद।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बदलापुर, जौनपुर।पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर अजय कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के कुशल संचालन मे विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर पुलिस टीम के द्वारा 01 वांछित अभियुक्त अखिलेश गौतम उर्फ दिलजले पुत्र राजनाथ निवासी कस्तूरीपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र  32 वर्ष के कब्जे से  01 देशी तमंचा 315 बोर व 01जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद करते हुए  संबन्धित मु.अ.सं.-186/2026 धारा 64(1) /74 /352/ 351(3) बी.एन.एस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर जौनपुर मे कारण गिरफ्तारी बताते हुए अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लेकर चालान न्यायालय भेज दिया गया।