Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: बदलापुर पुलिस ने गैंगेस्टर में वांछित 25000रु.के इनामी 01 अपराधी को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

बदलापुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा थाना सिंगरामऊ जौनपुर में पंजीकृत मु.अ.सं.130/2026 धारा 3(1)उ.प्र.गैगेस्टर एक्ट में 25000रु.के इनामी वांछित अभियुक्त घनश्याम पाण्डेय पुत्र जयप्रकाश पाण्डेय निवासी जगदीशपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर को पूरामुकुन्द हाईवे के पास फत्तूपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।