इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
चन्दवक,जौनपुर।पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर बृजेश कुमार गौतम के कुशल दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए दिनांक 15.07.23 को प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 155/23 धारा 307 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर से संबंधित नामित वांछित अभियुक्त कृपाशंकर मिश्र उर्फ विवेक पुत्र अनिल कुमार मिश्र नि0 ब्राह्मणपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को समय 00.15 बजे उमरवार भदवार से गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद करके नियमानुसार चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त–कृपाशंकर मिश्र उर्फ विवेक पुत्र अनिल कुमार मिश्र नि0 ब्राह्मणपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष।बरामदगी-एक पिस्टल 9 mm.आपराधिक इतिहास-1.मु0अ0सं0 155/23 धारा 307 भादवि थाना चंदवक जनपद जौनपुर,2.मु0अ0सं0 156/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चंदवक जनपद जौनपुर,3.मु0अ0सं0 780/17 धारा 302/506 भादवि थाना केराकत जनपद जौनपुर,4.मु0अ0सं0 790/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर,5.मु0अ0सं0 1190/17 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में-प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह,उ0नि0 अरुण पाण्डेय,उ0नि0 ददन सिंह, हे0का0 रामचन्द्र सिंह,का0 अवनीष कुशवाहा,का0 मनीष कुमार, का0 संदीप कुमार,का0 नितेश कुमार शामिल रहे।