इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
वाराणसी।चंद्रयान 3 मिशन की सफल लांचिंग पर शुक्रवार को वाराणसी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कचहरी स्थित दैत्राबीर बाबा मंदिर में पूजन करके खुशी जताई। व्यापारियों ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रति आभार जताया और भगवान से चंद्रयान के कुशल प्रक्षेपण के लिए प्रार्थना की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि चंद्रयान मिशन 3 की सफल लांचिंग से हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। इस दौरान संजय गुप्ता, गुनगीत बग्गा, दीप्तिमान देव गुप्ता, सत्यप्रकाश जायसवाल,आनंद पटेल, गुड़िया केसरी, आशा शर्मा, शालिनी खन्ना आदि मौजूद थीं।