इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपद मे चलाये जा रहे जुआ के विशेष अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में जसराना पुलिस ने ब्रिजेश कुमार पुत्र निहाल सिंह निवासी सायपुर थाना जसराना जिला फिरोजाबाद और मोती लाल पुत्र अतरसिंह निवासी सायपुर थाना जसराना जिला फिरोजाबाद को सायपुर के खेत में से कुल 1930 रुपये व 52 ताश के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर धारा 13 जी0 एक्ट (जुआ) जे तहत थाना जसराना में मुकदमा पंजीकृत किया गया।