Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जौनपुर:पुलिस ने एक वाछिंत अभियुक्त को चोरी की एक गाय व एक मैजिक वाहन के साथ किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

केराकत, जौनपुर।पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर डॉ अजय पाल शर्मा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षेण एवं दिशा–निर्देशन में व थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना केराकत पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 321/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त भोरिक पुत्र सोरिक निवासी खिउसीपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को आज दिनांक-06.09.2023 को सुबह सोहनी गाँव में नहर तिराहे के पास से मुकदमा उपरोक्त में चोरी गयी गाय व एक मैजिक वाहन के साथ गिऱफ्तार कर नियमानुसार चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-1-भोरिक पुत्र सोरिक निवासी खिउसीपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर बरामदगी-1.एक गीर गाय साहीवाल 2.एक  मैजिक वाहन संख्या- UP 62 BT 0223आपराधिक इतिहास-1-मु0अ0सं0 321/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना केराकत जौनपुर।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी थाना रामजन्म यादव थाना केराकत,उ0नि0 युगल किशोर राय चौकी प्रभारी थानागद्दी थाना केराकत,हे0का0 हरेन्द्र कुमार, हे0का0 मिथिलेश सिंह,का0नीरज कुमार थाना केराकत शामिल रहे।