इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
अतर्रा, बांदा। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह द्वारा फतेहगंज सहित आसपास के विद्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए कालेज प्रांगण पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की भी जांच पड़ताल किया।सोमवार को डीआईओएस ने राजकीय इंटर कालेज फतेहगंज सहित राजकीय इंटर कालेज जबरापुर का निरीक्षण किया गया।उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में लैब का निर्माण, मल्टी परपज हॉल एवं 8 शौचालय निर्माण के साथ विद्यालय की उपस्थिति पंजिका, कार्यालय के रजिस्टर, विद्युती करण, फर्नीचर, पानी की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया, साथ ही कालेज प्रधानाचार्य जयप्रकाश त्रिपाठी को चल रहे निर्माण कार्य को नियमित समय की अनुरूप पूरा कराए जाने के निर्देश दिए।व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर कालेज प्रधानाचार्य जयप्रकाश त्रिपाठी की प्रशंसा किया। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने जरिए दूरभाष पर बताया कि जनपद के कोने कोने के साथ बीहड़ इलाके में संचालित विद्यालयों की व्यवस्था के साथ रखरखाव रखने में स्कूल प्रबंधक की महिती भूमिका होती है, जो उनके कार्यों की सराहना करना लाजमी है।