Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:आज 5 घण्टे मड़ियाहूं में बिजली रहेगी बाधित।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

मड़ियाहूं, जौनपुर। जौनपुर—मिर्जापुर मार्ग का चौड़ी करण होने के कारण 11केवीए लाइन के आसपास वन विभाग द्वारा पेड़ कटाई का कार्य किये जाने की वजह से बुधवार को 5 घंटे बिजली बाधित रहेगी। मड़ियाहूं उप खण्ड अधिकारी अजीजुल अंसारी, अवर अभियंता शहजाद अली ने बताया कि जौनपुर—मिर्जापुर मार्ग रोड के चौड़ीकरण का कार्य होने की वजह से 11 केवीए लाइन के आसपास पेड़ की कटाई वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से बिजली विभाग द्वारा आज बुधवार सुबह 8 से दोपहर 1 तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पेड़ों के कटाने के बाद दोपहर एक बजे से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।