Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:एफएसटी के कार्यों की व्यय प्रेक्षक ने किया जाँच।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के लिए नामित व्यय प्रेक्षक 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मुण्डे राजेश बालाजी राव शाहगंज और सरपतहां में एवं प्रेक्षक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 74-मछलीशहर कृष्ण कुमार पी ने मछलीशहर में एफएसटी के कार्यों की जाँच की। इस दौरान उन्होंने टीमों के अभिलेखों की जाँच की।व्यय प्रेक्षक ने चुनाव कार्य में लगे निगरानी दलों को तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने एफएसटी और एसएसटी को निर्देशित किया कि निर्वाचन के दौरान समस्त थानों द्वारा चेकिंग बैरियर, एसओपी के अनुसार चेकिंग करेंगे। उड़न दस्ता टीम में गठित टीमों प्रभारी रिजर्व, स्थायी निगरानी के लिये चेकिंग बैरियर के सन्दर्भ में भी जानकारी ली।