Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:बाइक सवार युवक ने नीलगाय में मारी टक्कर,घायल।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना अन्तर्गत खम्हौरा गांव निवासी नशीब गौतम 30 वर्ष पुत्र हरदेव गौतम पेशे से डाक्टर हैं इसी थाना अंतर्गत संन्दहा गांव में डिस्पेंसरी चलाते हैं। शुक्रवार को शाम 8 बजे डिस्पेंसरी बन्द कर वापस घर जा रहे थे।इटौरी गांव के पास शारदा सहायक नहर पर पहुंचे थे कि अचानक नील गाय आ जाने से उनकी बाइक टकरा गई जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। सूचना लगते ही परिजन मौके पर पहुंचकर इलाज के लिये इटौरी बाजार ले गये जहां पर चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई हुई है।