इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
चंदवक,जौनपुर।पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ.अजय पाल शर्मा के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चंदवक बृजेश कुमार गुप्ता को रात्रि में दिनांक 27/28/11 / 2024 को काशी फिलिंग स्टेशन कोपा पतरही के मालिक मनीष कुमार यादव ने सूचना दिया कि मेरे पेट्रोल पंप से मेरे दो अदद टैंकर के टायर को चुराकर एक व्यक्ति पिकअप वाहन से चन्दवक की तरफ भाग रहा है।इस सूचना पर थानाध्यक्ष चंदवक द्वारा चौकी प्रभारी पतरही उ0नि0 धर्मेन्द्र दत्त को सूचना देते हुए स्वयं चंदवक की तरफ से तथा चौकी प्रभारी पतरही द्वारा पतरही की तरफ से घेराबंदी की गई तो पिकअप सवार रेलवे क्रासिंग कोपा के पास पेट्रोल पंप मालिक मनीष कुमार के सहयोग से समय करीब 02.30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिससे नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम जुल्फेकार अली पुत्र अब्दुल्ला निवासी वार्ड नंबर 17 चूड़ियारी मोहल्ला कस्बा गोपीगंज थाना गोपीगंज जनपद भदोही हाल मुकाम जयरामपुर नूरबाग थाना औराई जनपद भदोही बताया जिसके कब्जे से ट्रक का पहिया खोलने का उपकरण जक,पाना,दो अदद लोहे का राड तथा एक अदद पिकअप रजिट्रेशन नंबर UP 63 BT 8353 तथा पेट्रोल पंप मालिक के टैंकर के दो अदद चोरी के टायर बरामद किया गया।जिसके सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 281/24 धारा 303(2)/317(2) बी. एन. एस का अभियोग पंजीकृत कराते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता थाना चन्दवक, उ0नि0 धर्मेन्द्र दत्त चौकी प्रभारी पतरही थाना चन्दवक जनपद जौनपुर शामिल रहे।