Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, तमंचा—कारतूस बरामद।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय टीम ने क्षेत्र के एक मोड़ से शातिर बदमाश गिरफ्तार उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद करने का दावा किया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गुरैनी से आगे भुड़कुड़हां से एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अपना नाम शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू पुत्र एखलाख उर्फ लक्खू निवासी धमौर थाना खुटहन बताया। तलाशी के दौरान उसके पास एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का बदमाश है जिसके विरुद्ध जौनपुर, आज़मगढ़, अम्बेडकरनगर में डेढ़ दर्जन गम्भीर धाराओं में मुदकमा दर्ज है जिसको पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।