Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Varanasi:चौबेपुर में पाइप लीकेज से बाजारवासी परेशान,सीवर लाइन से घरों में जा रहा पानी।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

वाराणसी। रामपुर चन्द्रावती से वाराणसी शहर को सप्लाई के लिए 1200 एम एम की पाइप से जलापूर्ति की जाती है। फिर फिल्टर कर शहर को आपूर्ति की जाती है। यह पाइप जगह जगज लीक होने से पानी बर्बाद हो रहा है। चौबेपुर में सड़क किनारे बनाई गयीं नाली से घरों तक पहुच जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं।ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू ने बताया कि रामपुर चन्द्रावती से 1200 एमएम की पाइप चौबेपुर चौमुहानी व थाने के पास लीक हो गयी है। यह पानी चौमुहानी पर फैलने के साथ ही सड़क के दोनों ओर बने ग्राम पंचायत के नाले में बहकर नाली ओभर फ्लो होकर वापस घरों में जा रहा है। इससे लोग परेशान है। ग्राम प्रधान ने बताया कि इसके पहले चौबेपुर समपार बहादुर पुर की ओर व एक कबाड़ी के यहा से सड़क पर पानी फैल रहा था।वहां ठीक होते ही चौबेपुर चौमुहानी पर लगभग डेढ़ महीने से बह रहा है।नगर निगम के जलकल के अधिशासी अभियंता से शिकायत पर चौबेपुर चौमुहा नी पर लीकेज दूर करने का निर्देश देते हुए यातायात पुलिस को बाजार में रूट डायवर्जन का पत्र भी 17 अक्टूबर को निर्गत किया परन्तु आज तक लीकेज का मरम्मत नही किया गया। पाइप लीकेज से बह रहे पानी को लेकर बाजारवासियों सहित आस पास के स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।