इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। लूटपाट करने वाले अधिकारी, कर्मचारी सरकार की किरकिरी कराते हैं। यही वजह है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को विकास भवन का एक भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। गायब रहे अधिकारियों, कर्मचारियों को किया अनुपस्थित।शनिवार को एआरटीओ दफ्तर पर आरटीओ वाराणसी शिखर ओझा ने अचानक छापेमारी की। इस छापेमारी में विभाग की कलई खुल गई। खुद ही 'साहब' ही गायब रहे। एआरटीओ अधिकारी समेत कई कर्मचारियों के नदारद रहने पर आरटीओ वाराणसी ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। आरटीओ अधिकारी वाराणसी से सुबह 10 बजे ही जौनपुर के एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए थे। उन्होंने कार्यालय में नदारद रहे अधिकारियों, कर्मचारियों को अनुपस्थित कर दिया।