इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक के कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार की उपस्थिति में पोस्ट बजट वेबिनार का लाइव प्रसारण किया गया। भारत सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा महामंत्री सूर्य प्रकाश चौबे थे। अध्यक्षता ओम प्रकाश सिंह एवं संचालन एडीओ एजी अनुराग सिंह ने किया। इस अवसर पर एडीओ एजी कृषि रक्षा अश्वनी सिंह, वैज्ञानिक हरिओम वर्मा, राजीव सिंह, दिलीप सरोज सहित तमाम किसान उपस्थित रहे।