Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​मदरसा रियाजुल उलूम मछलीशहर में कराया गया रूबेला टीकाकरण।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित मदरसा रियाजुल उलूम में स्वास्थ्य विभाग ने रूबेला टीकाकरण अभियान का आयोजन किया। यह अभियान मदरसे की प्रधानाचार्या महजबी बेगम की देख—रेख में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। टीकाकरण का उद्देश्य बच्चों को रूबेला जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना रहा। टीकाकरण कार्य डॉक्टर टीम द्वारा किया गया जिसमें एएनएम प्रतिमा गुप्ता, एएनएम मंजू गौतम, आशा संगीता यादव शामिल रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों का टीकाकरण करते हुए अभिभावकों व शिक्षकों को इसके महत्व की जानकारी भी दी। इस अवसर पर मदरसे के अध्यापकगण मौजूद रहे और स्वास्थ्य टीम को पूरा सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। टीकाकरण अभियान को लेकर मदरसा प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की सराहना की जा रही है।