Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कछवन गांव निवासी लालजी राजभर 60 वर्ष पुत्र बेचन राजभर सोमवार की सुबह घर से दूर अपने खेत में गेंहू की सिंचाई करने के लिए सुबह निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर उनकी पत्नी तिलरा देवी उन्हें खोजते हुए खेत के पास पहुंची जहां लालजी राजभर खेत में अचेतावस्था में पड़े मिले। यह दृश्य देख पत्नी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। देखते ही देखते घटना आग की तरह गांव में फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेंगी।