Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज ने निकाली जागरूकता रैली।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

शाहगंज, जौनपुर। विश्व कैंसर दिवस पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा आमजन को जागरूक करने के उद्देईटश्य से मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। रैली का आयोजन अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी के दिशा-निर्देशन में हुआ जबकि नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने किया। रैली में शामिल चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने नगर सहित आस—पास के क्षेत्रों में भ्रमण कर कैंसर के प्रति लोगों को सतर्क किया।रैली के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि कैंसर कई प्रकार का होता है जिनमें मुंह का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और रक्त कैंसर प्रमुख हैं। तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान, असंतुलित आहार, शारीरिक निष्क्रियता और देर से जांच कैंसर के मुख्य कारण बनते हैं। यदि प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की पहचान कर ली जाए तो इसका उपचार संभव है और रोगी सामान्य जीवन जी सकता है।डॉ. राकेश ने लोगों से अपील किया कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, संतुलित व पौष्टिक आहार लें, तंबाकू व नशे से दूरी बनाए रखें तथा शरीर में किसी भी प्रकार की गांठ, लगातार दर्द, असामान्य रक्तस्राव, वजन में अचानक कमी या लंबे समय तक ठीक न होने वाली समस्या को नजरअंदाज न करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंसर की प्रारंभिक जांच, परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध है जिसका लाभ लोग अवश्य उठाएं।रैली के माध्यम से "कैंसर से डरें नहीं, समय पर जांच कराएं" का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डॉ. हरिओम मौर्या, डॉ. आर.बी. यादव, डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. आशीष यादव, डॉ. जमालुद्दीन खान सहित समस्त स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति रही।