Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: मुगराबादशाहपुर पुलिस ने जहरखुरानी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

मुंगराबादशापुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्वेक्षण में थाना मुंगराबादशापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर मु.अ.सं.-393/26 धारा-123, 317(2), 3(5), 111, 112(2) बीएनएस थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर से सम्बन्धित चोरी करने वाले अभियुक्तगण, राजेश कुमार गौतम पुत्र स्व.लालता प्रसाद ग्राम सैफखानपुर उर्फ चिल्हाराय थाना बहरिया जिला प्रयागराज, मुर्तिशँकर उर्फ बच्चू पुत्र बुधिराम ग्राम मंसूरपुर थाना बहारिया जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर चालान न्यायालय भेज दिया गया।