Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​टोल फ्री नम्बर 14447 पर दें फसल नुकसान की जानकारी।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। उप कृषि निदेशक ने बताया कि गत दिनों हुए बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि एवं चक्रवात से बीमित किसानों की फसलों में हुए नुकसान पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति की सूचना देने तथा योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए किसानों को विभिन्न डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। अब किसान फसल नुकसान की तत्काल, 72 घण्टे के अंदर सूचना देने या जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 14447 का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त क्रॉप इंश्योरेंस एप और व्हाट्सएप चैट बाट नंबर 7065514447 के माध्यम से भी सूचना साझा की जा सकती है। कृषक योजनाओं से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए फसल बीमा पोर्टल पर भी लॉगिन कर सकते हैं। इन सभी डिजिटल माध्यमों के अतिरिक्त यदि किसानों को फसल बीमा से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो वे उसके त्वरित समाधान के लिए अपने जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही जनपद में कार्यरत एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि से भी सीधे संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। सरकार का उद्देश्य इन माध्यमों के जरिए किसानों को आपदा की स्थिति में समयबद्ध तरीके से राहत पहुंचाना और बीमा प्रक्रियाओं को अधिक सुलभ बनाना है।