Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​अहिप व राबद ने रामलला के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल सहित सभी आयामों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी परम्परा को कायम रखते हुये मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा, वहीं शोभायात्रा का जगह—जगह स्वागत भी किया गया। इसके पहले श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट पर सभी लोग एकत्रित हो गये जहां शोभायात्रा के रूप में सभी लोग कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष पहुंचे। इस दौरान युवा बजरंग दल श्री रामनवमी शोभायात्रा द्वारा अहिप व राबद के काफिले का स्वागत किया गया। साथ ही शोभायात्रा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उक्त अवसर पर अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अहिप, विवेक उपाध्याय जिला मंत्री, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, सुधांशु गौड़ जिला उपाध्यक्ष, रुद्र प्रताप श्रीवास्तव, जितेन्द्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राबद, कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला महामंत्री, समरनाथ पाल जिला उपाध्यक्ष, संतोष मिश्र जिला उपाध्यक्ष, मंजीत चौहान उपाध्यक्ष करंजाकला, अरुण श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष, गोविन्द गुप्ता जिला उपाध्यक्ष हिन्दू एडवोकेट फोरम, सुमित जायसवाल नगर उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

मर्यादा पुरूषोत्तम रामजी सबके हैं: अजय पाण्डेय

इस मौके पर अहिप जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि यह एक ऐसा महापर्व है जिससे प्रत्येक व्यक्ति में समरसता का भाव बनता है, क्योंकि मर्यादा पुरूषोत्तम रामजी सबके रहे। मनुष्य के साथ पशु—पक्षी से भी उन्हें अगाध स्नेह प्रेम रहा। फिर हम सभी में ऊंच—नीच का भेदभाव क्यों? ठाकुरानी से मेहतरानी की खाई क्यों? हमें भी अपने सनातन धर्म, अपने भारत माता के लिये एक रहने की आवश्यकता है तभी आने वाली पीढ़ियों को हम बता सकेंगे कि राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं और भारत माता से बड़ी कोई माता नहीं, इसलिये हम एक रहें एवं नेक रहें।