इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के जैतपुर गांव में बीती शाम इलेक्ट्रिक वायर के शार्ट सर्किट से लगी आग से 5 रिहायशी मड़हे जलकर राख हो गये। एक मड़हे में बंधी 4 बकरियां जलकर मर गयीं। ग्रामीणों व पुलिस ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, अन्यथा और भी नुकसान हो सकता था। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जोखई चौहान के मड़हे में शार्ट सर्किट की चिंगारी से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने उनके दूसरे मड़हे को पकड़ लिया। उसमें 4 बकरियों को आग की लपेट ने अपने आगोश में ले लिया। उसके बाद आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। आग ने जोखई के भाई बलवंत चौहान (बीडीसी) के दो मड़हों तथा उनके पड़ोसी धर्मेंद्र चौहान के एक मड़हे को जला डाला। तीनों लोगों का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर लेखपाल को घटना की जानकारी दिया जिससे उक्त पीड़ितों को कुछ सरकारी मदद मिल सके।