Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​मानवता की मिसाल: भटकी वृद्धा को पुलिस ने बहन के घर पहुंचाया।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

चौकियां धाम जौनपुर। घर से निकली 70 वर्षीय वृद्धा रास्ता भटककर थाना लाइन बाजार क्षेत्र के पचहटिया में पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने वृद्धा को असहाय अवस्था में घूमते देखा तो उससे पूछताछ किया लेकिन वह शुरुआत में अपना सही पता नहीं बता सकी। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना चौकियां धाम पुलिस चौकी व कोबरा मोबाइल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले महिला को पानी पिलाकर उन्हें सम्भाला, फिर अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ किया। इस दौरान महिला ने अपना नाम सुभागी देवी पत्नी सीताराम यादव निवासी ग्राम सखैला थाना गौराबादशाहपुर बताया। महिला ने यह भी बताया कि उसकी बहन का घर पचहटियां के पास सूरज घाट में है। पुलिस ने उक्त वृद्धा को उनकी बहन लखराजी पत्नी लालजी यादव के घर सुरक्षित पहुंचा दिया। इस सराहनीय कार्य में हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, विजय यादव व विजय  की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना किया।