Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खुज्झी गांव में शुक्रवार की दोपहर विद्युत के शॉर्ट सर्किट होने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई। सूचना पर राजस्व व विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मुआवना किया। विदित हो कि जंग बहादुर यादव व प्रमिला सिंह की लगभग 2 बीघा गेहूं की फसल पककर तैयार थी। खेतों के ऊपर से गुजर थे। हाई टेंशन तार में अचानक शॉर्ट सर्किट होने लगी। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी जैसे ही फसल पर पड़ी चिंगारी आग का रूप धारण कर ली। खेत उठते धुएं को देख आस-पास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक आग विकराल रूप धारण कर गेहूं की फसल को अपने अघोष में ले लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के घंटों कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर राजस्व व विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच आगजनी के आकलन में जुट गये। किसानों ने बताया कि साल भर का सहारा एक पल में जलकर खाक हो गया।