इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मडियाहूं, जौनपुर। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएससी संचालक श्याम अनुज पाण्डेय को सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अंगवस्त्र भेंट करके प्रदान किया। जिलाधिकारी ने श्याम अनुज पाण्डेय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के पंजीकरण में उनकी सक्रिय भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय है। इस प्रकार के प्रयासों से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है।इस दौरान जिलाधिकारी ने रामपुर स्थित फार्मर रजिस्ट्री कैंप (SPS कंप्यूटर सेंटर नगर पंचायत रामपुर) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीम भावना से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा किया जाय। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कई मामलों में किसानों के नाम, पिता के नाम एवं खतौनी के विवरण में मिसमैच होने के कारण रजिस्ट्रेशन में बाधा आ रही है। इस पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं एवं लेखपाल टीम को निर्देश दिया गया कि ऐसे मामलों को खतौनी में संशोधन कर तत्काल ठीक कराया जाय जिससे पंजीकरण प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण हो सके।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, कृषि विशेषज्ञ जय प्रकाश गुप्ता, नगर पंचायत क्षेत्र के लेखपाल विपिन यादव, रतन बहादुर यादव, मिथिलेश कुमार, श्याम कार्तिक, अवधेश कुमार, डॉ. संतोष पांडेय, ग्राम प्रधान राघोरामपट्टी मुरलीधर मिश्रा, अमित सिंह, राम अनुज पांडेय, रवि पाण्डेय, दीनानाथ कहार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्याम अनुज पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।