इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
धर्मापुर, जौनपुर। अखिल भारतवर्ष यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में पीसीएस क्वालिफाइड राहुल यादव नायब तहसीलदार को मीरगंज स्थित उनके आवास पर पहुंचकर श्रीकृष्ण पत्रिका माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, सदर विधायक लकी यादव, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, यादव महासभा के संरक्षक फूलचंद यादव, जिला ऑडिटर जनार्दन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष करंजाकला मायाकांत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मापुर तेज बहादुर यादव, डा. ईश्वर लाल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।