Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाया गया निःशुल्क टीका

शाहगंज, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान के तहत निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है जिससे भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण होता है और समय पर लगाया गया यह टीका इस गंभीर बीमारी से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य देशभर में किशोरियों को सुरक्षित करना है जिसके तहत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है।
सीएचसी शाहगंज के चिकित्सकों ने लोगों से अपील किया कि वे अपनी बेटियों को समय पर यह टीका अवश्य लगवाएं और इस जनहितकारी अभियान का लाभ उठाएं। कम उम्र में टीकाकरण से शरीर में बेहतर प्रतिरक्षा विकसित होती है जिससे आगे चलकर कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।