इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। डा. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर व अनंत चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर, गिरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी केराकत के निर्देशन में थाना गौराबादशादपुर पर दिनांक-26.10.2026 को आवेदिका अंजू पुत्री शारदा प्रजापति निवासी बालेमऊ थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर के तहरीर पर मु.अ.सं.-297/26 धारा-305(ए) बीएनएस थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बनाम वाहन संख्या-UP62AQ2366 चालक नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ पिन्टू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम सोनारी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को मंगलवार को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से एक जोडी टप्स पीली धातु का बरामद किया गया।