इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जलालपुर,जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्येवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में उ.नि.मोहन प्रसाद मय हमराह द्वारा मु.अ.सं. 476/2026 धारा 69/351 (3)/318 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सोनू चौहान पुत्र वीरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम कुड़वा मसउदपुर थाना जलालपुर जौनपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।