इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
बदलापुर,क्षेत्राधिकारी बदलापुर अजय कुमार राय के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष बदलापुर फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा रविवार को साइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त पंकज निषाद पुत्र नन्दलाल निषाद निवासी शाहपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को चोरी की एक एटलस साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर अजय कुमार राय के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष बदलापुर फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा रविवार को साइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त पंकज निषाद पुत्र नन्दलाल निषाद निवासी शाहपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को चोरी की एक एटलस साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त प्रकरण में थाना बदलापुर पर मु.अ.सं. 497/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को रविवार को पुलिस हिरासत में लेते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।