इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर।पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व में बुधवार को थाना रामपुर पुलिस द्वारा मा.न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारन्ट के क्रम मे 01 वारन्टी अभियुक्त बंटी जायसवाल पुत्र सियाराम जायसवाल निवासी ग्राम जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर को नियमानुसार उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।