Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: केराकत पुलिस ने चोरी करने वाले 02 अभियुक्तागण को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

केराकत, जौनपुर।पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी  अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं. 430/2026 धारा 303(2) /317(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुये चोरी करने वाले अभियुक्तागण कासमी पत्नी शनि खरवार निवासी गंगौलिया थाना कुदरा जिला कैमूर (बिहार), सुन्दरी पुत्री टुना निवासी गंगौलिया थाना कुदरा जिला कैमूर (बिहार) को बुधवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।