Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जौनपुर:11 राजस्वकर्मियों का प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स में हुआ चयन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ एवं खेल के विकास और शारीरिक संवर्धन के लिए आयोजित होने वाले ट्रायल्स चयन में केराकत तहसील के नायब तहसीलदार सहित तीन संग्रह अमीन और सात लेखपाल समेत 11 राजस्वकर्मियों का चयन हुआ। चयन की खबर मिलते ही तहसील प्रशासन में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।सभी राजस्वकर्मी 3 सितम्बर को प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए रवाना होंगे।तहसीलदार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार अमित सरोज सहित लेखपाल गौरव सिंह कुशवाहा, लेखपाल नवनीत सिंह आगरा में होने वाले क्रिकेट तथा लेखपाल अश्वनी श्रीवास्तव शतरंज के लिए लखनऊ रवाना होंगे। इसी क्रम में वालीबाल के लिए संग्रह अमीन अजीत, संग्रह अमीन शैलेंद्र चौबे, लेखपाल शिवबीर सिंह अयोध्या तथा कबड्डी खेल के लिए लेखपाल अमीन खां अमेठी गये हैं।बैडमिंटन खेल में ट्रायल्स चयन में भाग लेने के लिए लेखपाल रोहित बेनवंशी लेखपाल मोहम्मद इस्लाम बरेली के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023-2024 में सिविल सर्विसेज प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन अगले महीने की 4 से 5 तारीख को विभिन्न शहरों में हो रहा है। जिसमें से केराकत तहसील के 11 राजस्व कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की संस्तुति पर शनिवार से उन्हें 5 सितम्बर तक के लिए छुट्टी दी गई है।