Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:चन्दवक पुलिस ने मनाया झंडा दिवस,दी सलामी।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

चन्दवक, जौनपुर। झंडा दिवस शनिवार को थाना परिसर में मनाया गया।थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने ध्वजारोहण कर सलामी दी।श्री गुप्ता ने चौकी प्रभारी पत रही धर्मेन्द्र दत्त सहित पुलिस कर्मियों को कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई।साथ ही पुलिस और मौजूद लोगों को ध्वज लगाया। थानाध्यक्ष ने पुलिस ध्वज का ऐतिहासिक महत्व बताया कि 23 नवंबर 1952 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को यह ध्वज प्रदान किया गया था। ध्वज 4 फीट लंबा और 3 फीट चौड़ा है, जिसमें ऊपर लाल और नीचे नीला रंग होता है। इसी दिन पीएसी बल को भी ध्वज प्रदान किया गया था। इस ऐतिहासिक दिन को पुलिस झंडा दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है।इस दौरान चन्दवक थाना के समस्त स्टाफ सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।