Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:डीएम ने परिषदीय परीक्षा को लेकर की बैठक।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में परिषदीय परीक्षा 2025 की तैयारी के संबंध में बैठक हुई।परीक्षा के सन्दर्भ में की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र के चयन में आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाय। उन्होंने जिला विद्यालय परीक्षा को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र मानक के अनुरूप ही बनाये जायं। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ले ताकि जनपद में पारदर्शी, नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जा सके। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।