Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Barabanki:उत्कृष्ट कार्य करने वालीं महिलाएं व छात्राएं हुईं सम्मानित।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने महिलाओं व बालिकाओं को महिला सम्बन्धी साइबर अपराध के सम्बन्ध में जागरुक किया।उन्होंने महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पाक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी। महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु वूमेन पावर लाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा, सीएम हेल्पलाइन नंबर, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, वन स्टाप सेन्टर, साइबर हेल्पलाइन नंबर, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर, एम्बुलेन्स सेवा, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पंचायत मुखिया के रूप में समाजसेवा करने वाली महिलाओं, छात्राओं को जागरूक करने वाली प्रधानाध्यापिकाओं, समाजिक कार्यकर्ता के रुप में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं, जूडो में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खेल प्रतियोगी बच्चियों, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान करने वाली आशा बहुओं, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर की महिला स्टाफ नर्सों, हाईस्कूल/इण्टर मीडिएट कक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं एवं अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर जागरूक करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।