इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
रामपुर , जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा मा. न्यायालय से जारी गैर-जमानतीय वारंट के अनुपालन में गुरुवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार दबिश देकर वारंटी बिहारी पुत्र अलगू मुसहर, निवासी ग्राम कटौना, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।