इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सरपतहाँ, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरपतहां पुलिस ने ग्राम रामसिंह का पुरा में चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त शंकर पुत्र फिरतू निवासी रामसिंह का पुरा, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर को अवैध देशी शराब के 30 पाउच के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत चालान न्यायालय भेज दिया गया।