Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:विकास के साथ-साथ हिंदुत्व को मजबूत करेंगे फडणवीस: ज्ञान प्रकाश सिंह

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन समर्पित तथा कर्तव्यनिष्ठ मुख्यमंत्री बताते हुए जौनपुर के प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि अगला 5 वर्ष महाराष्ट्र के विकास का स्वर्णिम कार्यकाल होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सनातन और हिंदुत्व को मजबूती मिलेगी। लोक कल्याणकारी योजनाओं से सबका विकास होगा तथा सर्वत्र सुख, शांति और खुशहाली होगी। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सुलझे हुए मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी दूरदर्शिता और पक्का इरादा का सभी लोहा मानते हैं। वे जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे