इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
चन्दवक,जौनपुर।पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर डॉ0अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष चन्दवक बृजेश कुमार गुप्ता के निर्देश के क्रम में कुछ दिन पूर्व सोशल मिडीया पर एक विडीओ वायरल जिसमें एक व्यक्ति नाजायज असलहे के साथ दिखाई दे रहा है जिसे थानाध्यक्ष चन्दवक बृजेश कुमार गुप्ता ने संज्ञान में लेकर चौकी प्रभारी पतरही उ0नि0 धर्मेन्द्र दत्त तथा चौकी प्रभारी बजरंगनगर उ0नि0 राजेश राम को वायरल विडीओ मे नाजायज असलहे के साथ दिखाई दे रहे व्यक्ति को गिरफ्तार करने तथा असलहा बरामद करने के सम्बन्ध मे टीम गठित किया गया जिसके क्रम मे उ0नि0 धर्मेन्द्र दत्त, उ0नि0 राजेश राम मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा दिनांक 08.12.2024 को प्रातः 8.30 बजे कर्रा कालेज हास्टल की तरफ जाने वाले मार्ग पर विडीयो में वायरल व्यक्ति को नाजायज असलहे के साथ मुखबिरी के सुचना पर गिरफ्तार किया गया नाम पता पुछने पर अपना नाम आकाश कुमार पुत्र गुड्डू राम निवासी लेबरूआ थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी में उसके पहने हुए पैंट की बाये फेट से एक अदद तमंचा 0.315 बोर बरामद हुआ। आकाश कुमार उपरोक्त के विरुद्ध धारा 9/25 आर्मस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त–1.आकाश कुमार पुत्र गुड्डू राम निवासी लेबरूआ थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष।आपराधिक इतिहास-मु0अ0स0 288/24 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दवक जौनपुर।बरामदगी-एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर।गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 धर्मेन्द्र दत्त,उ0नि0 राजेश राम,
हे0का0 मुन्ना यादव,हे0का0 हरिन्दर यादव शामिल रहे।