Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​समाजसेवी अशोक मौर्य को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर द्वारा कुमुद मदर एंड चाइल्ड नर्सिंग होम ताड़तला परिसर में एक शोकसभा आयोजित कर संस्था के पूर्व अध्यक्ष, लायन्स इंटरनेशनल के पूर्व रीजन चेयरमैन समाजसेवी दिवंगत अशोक कुमार मौर्य को श्रद्धांजलि दी गई। 63 वर्षीय अशोक मौर्य का शनिवार को हृदय गति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया था। शोक सभा के दौरान स्व. अशोक मौर्य के चित्र पर सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन, डा. क्षितिज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद, डॉ. वीएस उपाध्याय, डॉ. अजीत कपूर, अरूण त्रिपाठी, राम कुमार साहू, सुरेश चन्द्र गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी, शत्रुघ्न मौर्य, मनोज चतुर्वेदी, राजेशराज गुप्ता, अमित पाण्डेय, संदीप गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता, संजय सिंघानिया, सुशील अग्रहरी, डॉ. सदीप मौर्य, गीता गुप्ता, नीरज शाह, राजन बैंकर आदि उपस्थित रहे। संचालन सै. मो मुस्तफा ने किया।