Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​मारपीट में महिला घायल, प्राथमिकी दर्ज।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है, जिसमें महिला को गंभीर चोटें आने का आरोप लगाया गया है। अवधेश तिवारी निवासी पहड़ियां, थाना सारनाथ वाराणसी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 26 दिसंबर 2025 को उनकी बहन बेबी तिवारी पत्नी सुभाष मिश्रा, निवासी मोकलपुर थाना मड़ियाहूं, को पड़ोसी अनिल सेठ, संतोष सेठ ने उसकी बहन और बहनोई के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में बेबी तिवारी के गले और पेट में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के बाद विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।