कृष्णा सिंह
पतरही,जौनपुर।औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर ग्राम पंचायत कोपा में स्थित दूधौंदा हॉल्ट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सालों से बंद पड़ी लाइटें चालू हो गई हैं। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक तेजस टूडे द्वारा इस मुद्दे को उठाने के बाद रेलवे प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए लाइटों को ठीक कराया है।अब प्लेटफार्म पर रात के समय बेहतर रोशनी रहेगी। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। प्लेटफार्म पर अंधेरा होने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परेशानी बनी हुई थी।प्लेटफार्म शराबियों का अड्डा बन चुका था। अगर जौनपुर से शाम को 7.10 बजे आने वाले डेमू पैसेंजर आती थी तोट्रेन से उतरते समय यात्री चोटिल हो जाते थे।यात्रियों को अंधेरे में स्टेशन से बाहर निकलना पड़ता था। अंधेरे का लाभ उठाकर चोर - उचक्के भी स्टेशन पर सक्रिय रहते थे।वहीं उच्चकों, शराबियों द्वारा अंधेरे में अकेली महिलाओं पर फब्तियां कसी जाती थी।वहीं नियमित साफ - सफाई नहीं होने से प्लेटफार्म पर बड़ी - बड़ी घासें उग आई थी। जिससे विषैले जंतुओं का भी खतरा बना रहता था।ऐसा लगता था जैसे डिबरी युग चल रहा हो और ट्रेनें कोयले से चलती हों। इसीलिए यहां अंधेरा रहता था।इस गंभीर समस्या को राष्ट्रीय हिंदी दैनिक तेजस टूडे ने प्रमुखता से उठाया,जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।अब दोनों प्लेटफार्म पर लाइट भी जल रही है और प्लेटफार्म की साफ सफाई भी हो गई है।इससे स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था पहले की तुलना में बेहतर हो गई है।सभी लाइटें चालू होने से रात के समय स्टेशन परिसर में रोशनी उपलब्ध होगी।इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म और स्टेशन के आसपास आने-जाने में सुविधा होगी। बेहतर रोशनी से सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और अंधेरे की वजह से होने वाली परेशानियां कम होंगी।अब प्लेटफार्म की साफ-सफाई भी हो गई है। जिससे यात्रियों को विषैले जीव जंतुओं से भय भी समाप्त हो गया है।स्थानीय यात्रियों के लिए यह राहत की खबर है राष्ट्रीय हिंदी दैनिक तेजस टूडे द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद रेलवे प्रशासन की कार्रवाई से स्टेशन की एक बड़ी समस्या का समाधान हुआ है।यात्री जितेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि लाईटें बन जाने से व प्लेटफार्म की सफ़ाई हो जाने से हम यात्रियों को काफी राहत मिली है।
