Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: चंदवक पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित 04 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।


इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

चंदवक,जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चंदवक पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-314/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्तागण, विच्छू पत्नी अमरनाथ नि. सिरकी चौक थाना संदैश जिला भोजपुर बिहार, संध्या पत्नी रोहित नि. बिहिया थाना बिहिया भोजपुर बिहार, पूजा पत्नी विशु नि. विहिया थाना बिहिया भोजपुर बिहार ,चांदनी पत्नी गुड्डुन नि. बिहिया थाना बिहिया भोजपुर बिहार को बगेरवा पुलिया से हिरासत पुलिस में लिया गया। कब्जे से नगद 300 रुपया व एक लाकेट पीली धातु एक छोटा लाल रंग का पर्स बरामद किया गया। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर चालान न्यायालय भेज दिया गया।