Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : डीएम ने ली जिलास्तरीय उद्योग बन्धुओं की बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिलास्तरीय उद्योग बन्धु बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां जनपद में संचालित विभिन्न औद्योगिक एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थियों को ऋण वितरण एवं स्वीकृति की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत अधिक से अधिक ऋण वितरित किया जाय, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से आच्छादित किए जा सके।
बैठक में 'निवेश मित्र पोर्टल' के माध्यम से उद्यमियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई। साथ ही अवगत कराया गया कि जनपद के उद्यमियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं जिनमें से अधिकांश का निस्तारण किया जा चुका है जबकि शेष लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। उद्योग क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जैसे विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, जल निकासी, हाईमास्ट लाइट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। संबंधित विभागों ने अवगत कराया कि अधिकांश कार्य प्रगति पर हैं तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई, कूड़ेदान की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जनपद में उद्योगों के विकास हेतु सकारात्मक वातावरण बनाए रखा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, संबंधित विभागों के अधिकारीगण, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, उपायुक्त उद्योग़, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।