Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर बनाए गए अवैध कट को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए तथा इसकी प्रगति की समीक्षा भी किया।
साथ ही उन्होंने यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने, ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक सुधार कार्य कराने, सड़क संकेतक एवं चेतावनी बोर्डों को सुदृढ़ करने तथा ओवरलोडिंग एवं तेज गति पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु समन्वित प्रयास किए जाएं और सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें जिससे जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, एआरएम वन्दना दूबे सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।