Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​अवैध ढंग से बस—आटो खड़े करने की शिकायत।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। नगर के हमाम दरवाजा निवासी परवेज आलम ने जिलाधिकारी से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये दुकान के सामने से अवैध ढंग से लगने वाले बस, आटो आदि को हटवाने की मांग किया है। उनका कहना है कि सिपाह चाचकपुर रोड पर स्थित सुलभ शौचालय के सामने रेलवे क्रांसिंग के पास उसकी मार्बल की दुकान है। दुकान के सामने बस, आटो आदि अवैध ढंग से खड़ी कर दिया जाता है जिससे दुकानदारी में दिक्कत होती है। इसकी शिकायत सिपाह पुलिस चौकी पर कई बार की गयी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे हताश होकर आज जिलाधिकारी के दरबार में पहुंचकर गुहार लगायी है।